Advertisement

केशव राज ने रचा इतिहास: प्रथम प्रयास में बने बिहार के बड़े अधिकारी

-केशव राज ने रचा इतिहास: प्रथम प्रयास में बने बिहार के बड़े अधिकारी

पटना। जिले के अथमलगोला प्रखंड के दक्षिणी चौक गाँव के निवासी केशव राज ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक एवं सहायक निदेशक परीक्षा में पूरे बिहार में पांचवां स्थान प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

केशव राज ने अपनी स्नातक की पढ़ाई रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से पूरी की और वर्तमान में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी रुचि कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक विकसित करने की ओर रही है।

केशव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, आनंद सर, डॉक्टर मनमोहन सर, डोरियल सर, संजीव सर, डॉक्टर सुधीर राजपूत, डॉक्टर रामनारायण मीणा को दिया है। साथ ही, उन्होंने आईएएस अकादमी के निर्देशक निखिल शर्मा और मुन्ना जी को भी अपना मार्गदर्शक माना है।

केशव राज की इस सफलता से उनके गाँव में खुशी का माहौल है। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

#केशवराज #BPSCसफलता #बिहारगौरव #कृषिअधिकारी #IASAcademy