*कुन्दन कुमार को मिला बिहार आइकन अवार्ड
*बिहार आइकन अवार्ड से सम्मानित हुए पीआरओ कुन्दन कुमार
मुजफ्फरपुर/बंदरा ।संवाददाता।
जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुंदन कुमार को बिहार आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पटना में केशव टाइम्स व द भारत नाउ के द्वारा आयोजित भविष्य का बिहार (मीडिया कॉन्क्लेव) सह बिहार आइकन अवार्ड 2024 में वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार एवं अरविंद कुमार के हाथों दिया गया। कुंदन को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र एवं मोमेटों भेंट की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए मैं केशव टाइम्स और द भारत नाउ का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा। सम्मान मिलने से कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। साथ ही यह बेहतर करने के लिए प्रेरित भी करती है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए काम ही पूजा है और इसको में पूरी तन्मयता से करता हूं।

आपको बता दें कुन्दन कुमार को पाटलिपुत्र सम्मान, सरस्वती सम्मान, राष्ट्रीय सम्मान, कल्याण मित्र सम्मान, परिवर्तन मीडिया सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। कुंदन प्रखंड के मतलूपुर पंचायत के घोसरामा गांव के रहने वाले हैं। वे विगत 14 वर्षों से जनसम्पर्क के क्षेत्र में कार्यरत हैं और अब तक कई भोजपुरी फिल्मों के लिए जनसंपर्क कर चुके हैं। इसके अलावा कला के अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई है। वे कई व्यवसायिक कार्यक्रमों को भी अपने कार्य कौशल से सफल बना चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा एवं राजद नेत्री ऋतु जायसवाल मौजूद थे।














