-कांटी पुलिस को बड़ी सफलता: डकैती कांड का वांछित अपराधी गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ खुलासा
मुजफ्फरपुर।
कांटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2018 में बकटपुर पूर्वी टोला में हुए भीषण डकैती कांड के एक वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने कांटी थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान लक्ष्मण राम, पिता भबिक्षण राम, ग्राम श्रीरामपुर, थाना कथैया, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कांटी पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस निरीक्षक सह कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक, एसआई बिदुर कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।











