Advertisement

कांटा में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे प्रभात किरण, टूटे बांध और सड़क का लिया जायजा

-कांटा में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे प्रभात किरण, टूटे बांध और सड़क का लिया जायजा

मुजफ्फरपुर/गायघाट। 13 अगस्त 2026 को प्रभात किरण ने गायघाट प्रखंड के कांटा ग्राम का सघन दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने टूटे हुए बांध और क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया तथा बाढ़ से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
प्रभात किरण ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आई बाढ़ प्राकृतिक नहीं, बल्कि कृत्रिम बाढ़ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मालाही बांध की मरम्मत करा दी गई होती तो करीब आठ पंचायतों में किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सकती थी।


उन्होंने कहा कि गायघाट की विधायक और मुजफ्फरपुर के सांसद ने करीब तीन महीने पहले भी उक्त बांध का निरीक्षण किया था, लेकिन इसके बावजूद बांध की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों को आम लोगों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं।
प्रभात किरण ने कहा कि क्षेत्र की जनता में जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कांटा पिरौंछा उत्तरी, कांटा पिरौंछा दक्षिणी सहित सभी प्रभावित पंचायतों को तत्काल बाढ़ प्रभावित पंचायत घोषित किया जाए और प्रत्येक प्रभावित परिवार के खाते में ₹7,000 की सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
दौरे के दौरान सरपंच लाल मोहन मिश्र, लाल बाबू सहनी, युवा नेता अखिलेश यादव, राम बाबू पासवान, मनीष कुमार यादव, विक्रम कुमार आड समेत कई स्थानीय नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।