Advertisement

कस्तूरबा गांधी जयंती पर बाकरपुर विद्यालय में भव्य समारोह, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

-कस्तूरबा गांधी जयंती पर बाकरपुर विद्यालय में भव्य समारोह, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सादगी, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मनाथ शर्मा द्वारा केक काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कस्तूरबा गांधी के आदर्शों, त्याग, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।


वार्डेन सह शिक्षिका सरिता कुमारी ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय अब प्लस-टू स्तर तक उन्नत हो चुका है। नए भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलाधिकारी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
समारोह के दौरान छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्वागत गान छात्रा रागिनी कुमारी एवं प्रीति कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप विद्यालय की ओर से बैग, टिफिन एवं पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया। यह पहल छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की दिशा में सराहनीय रही।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा, पं.स. प्रतिनिधि मुकेश राय, शिक्षिका दीपा सांडिल्म, पूनम प्रकाश, गुंजन कुमारी, शिक्षक नंद किशोर सिंह, सुचिता कुमारी, चंदन प्रकाश शर्मा, अनुपम कुमारी, पिंकी कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जहां शिक्षा, संस्कार एवं नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।