-कभी गर्मी तो कभी सर्दी,मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बीमार पड़ रहे ज्यादातर बच्चे
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से छोटे-छोटे बच्चे इन दिनों ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। कभी बरसात तो कभी अत्यधिक गर्मी से बच्चे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। लिहाजा बन्दरा पीएचसी में सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों ज्यादातर बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने शनिवार की शाम बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के वजह से ज्यादातर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। अचानक गर्मी का बढ़ना या अचानक सर्दी का बढ़ जाना। यह मौसम बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे भी गर्मी या बरसात को लेकर लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर बच्चे उसकी मां के अनियमित रहन-सहन या उनके बीमार रहने की स्थिति में भी बीमार पड़ रहे हैं। जिन्हें सतर्कता की बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बन्दरा पीएचसी में जीरो से 5 साल तक के बच्चों का आना ज्यादा है। इन बच्चों में सर्दी जुकाम और फीवर ज्यादा होती है।

डॉ. नौशाद ने बताया कि बच्चों एवं उनकी मां को बरसात तथा अत्यधिक धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। ताजा खाना खाने को कहा जा रहा है। बासी खाना से बिल्कुल परहेज करने की हिदायत दी जा रही है। मौसम की अनुकूलता के बाद ही घरों से निकलने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएचसी आने वाले सभी बच्चों को पीएचसी स्तर से सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। उचित सलाह एवं आवश्यक दवाएं दी जा रही है।














