Advertisement

एईएस-जेई को लेकर बन्दरा पीएचसी में प्रशिक्षण बैठक आयोजित

–एईएस-जेई को लेकर बन्दरा पीएचसी में प्रशिक्षण बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक। एईएस-जेई (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम/जापानी इंसेफेलाइटिस) से संबंधित तैयारियों को लेकर मंगलवार को बन्दरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, शिक्षा समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान एईएस-जेई से बचाव, लक्षणों की पहचान, समय पर इलाज एवं जागरूकता फैलाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।


डॉ. अहमद ने बताया कि सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा गया कि समय रहते सतर्कता और जागरूकता से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।