Advertisement

उर्वरक की कालाबाजारी एवं उर्वरक बिक्री पर पैनी रखें नजर : डॉ प्रदीप कुमार

–उर्वरक की कालाबाजारी एवं उर्वरक बिक्री पर पैनी रखें नजर : डॉ प्रदीप कुमार

– जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में दिए निर्देश

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिला उप विकास आयुक्त डॉ0 प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक हुई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्ति हो इसके लिए विभाग तत्पर है। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में औचक छापेमारी किया जा रहा है।
वहीं इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी थोक उर्वरक विक्रेता उर्वरक के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उर्वरक का वितरण करें। उर्वरक बिक्री में किसी भी प्रकार का अन्य उत्पाद टैग्ड नहीं करेंगे।
उप विकास आयुक्त के द्वारा निदेशित किया गया कि सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। ताकि उर्वरक की कालाबाजारी एवं उर्वरक बिक्री पर पैनी नजर रखा जा सके।


सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं का भौतिक रूप से भंडारित उर्वरक एवं पॉस में अंकित उर्वरक की जांच करेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करें।
जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बनकटवा प्रखंड अंतर्गत जिन गांवों/पंचायतों र्में उरक की आपूर्ति हेतु रोक लगाई गई है। उन गांव/पंचायत में किसानों की सूची किसान सलाहकार से तैयार कर प्रखंड कृशि पदाधिकारी के माध्यम से जिला कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि संबंधित गांव/पंचायत के किसानों को चिन्ह्ति प्रतिष्ठानों से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक ’बीज विश्लेषण’, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर, सिकरहना, चकिया एवं रक्सौल उपस्थित थे।