Advertisement

इम्पैक्ट : बन्दरा में सामुदायिक शौचालय की बदतर स्थिति

-बन्दरा में सामुदायिक शौचालय की बदतर स्थिति

-उपयोग में नहीं है यह शौचालय
-किवाड़ आदि है टूटी
-जांच में सामने आई यह बातें

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय वाली बन्दरा पंचायत के विभिन्न सामुदायिक शौचालय की बदतर स्थिति है और उपयोग में नहीं है। इस मामले को लेकर बन्दरा की स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभिन्न सामुदायिक शौचायलयों के जांच के बाद जांच प्रतिवेदन समर्पित किया है।

मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्रखंड के अंतर्गत बन्दरा पंचायत में हाई स्कूल बन्दरा,प्रखंड परिसर तथा दलित बस्ती में स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया है। जिसमें शौचालय का गेट टूटा हुआ है। इसे बदलने की आवश्यकता है। वर्तमान में इन शौचालय का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इससे संबंधित फोटोग्राफ्स एवं रिपोर्ट वरीय अधिकारी को भेज कर आवश्यक कार्यवाई की मांग की गई है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों ‘A2Zन्यूज़live’ ने इस ख़बर को प्रमुखता से चलाया था।