Advertisement

इम्पैक्ट: बन्दरा के सकरी मन गांव में चेचक पीड़ितों के जांच को पहुंची चिकित्सा टीम

इम्पैक्ट: बन्दरा के सकरी मन गांव में चेचक पीड़ितों के जांच को पहुंची चिकित्सा टीम

-सकरी मन एपीएचसी क्षेत्र का मामला
-पीड़ितों का शुरु हुआ इलाज
-चिकित्सा प्रभारी बोले-स्वास्थ्य जांच के बाद दी गयी सलाह एवं दवाएं

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

मौसमिय बदलाव के साथ हीं प्रखंड क्षेत्र में चेचक का प्रकोप शुरू है। प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत के सकरी मन एपीएचसी क्षेत्र के सकरी मन गांव में प्रकोप की ख़बर ‘A2Zन्यूज़live’ पर चलने के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा टीम ने सोमवार को गांव के बस्तियों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों एवं सम्भावित मरीजों के स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सलाह एवं दवाएं दी। यहां सप्ताह दिन के अंदर गांव के विभिन्न टोला में तकरीबन डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग चेचक के चपेट में आ गए हैं। इसमें ज्यादातर पीड़ित 11 नंबर वार्ड क्षेत्र के हैं। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. दीपक सिद्धार्थ ने बताया कि विभिन्न बस्तियों में पीड़ित परिवारों के घर-घर मरीजों की जांच की गई। दर्जनों लोग चेचक के प्रकोप में आए हैं। जिसमें 16 मैरीज ठीक हो गए हैं,जबकि 5 अब भी बीमार हैं।जिसमें 1 बच्ची,3महिला एवं 1 पुरुष शामिल हैं।सभी जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सलाह एवं दवाएं दी गयी हैं।स्वास्थ्य सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को समझाया गया है।बताया गया कि पीड़ितों एवं उनके परिवार के लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत है। साफ-सफाई जरूरी है। स्वस्थ्य लोग पीड़ितों से दूरी रखें।खुले एवं गंदे एरिया में नहीं जाना है। रेगुलर साफ कपड़ों को पहने।


वहीं प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि टीम भेजकर पीड़ितों के स्वास्थ्य जांच कराई गई।जिसमें चेचक की पुष्टि हुई है।उनका आवश्यक उपचार शुरू कराया गया है।चिकित्सा टीम में डॉ. दीपक सिदार्थ,एएनएम वंदना कुमारी एवं सुषमा कुमारी आदि भी थी।