Advertisement

UPSC सिविल सर्विस 2025 में मुजफ्फरपुर का जलवा: सरैयागंज के राघव झुनझुनवाला को ऑल इंडिया रैंक 4

-UPSC सिविल सर्विस 2025 में मुजफ्फरपुर का जलवा: सरैयागंज के राघव झुनझुनवाला को ऑल इंडिया रैंक 4

मुजफ्फरपुर:
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। कुल 958 उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिसमें टॉप-10 में तीन लड़कियां भी शामिल हैं।
वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लिए भी यह रिजल्ट गर्व का पल लेकर आया है। शहर के सरैयागंज इलाके के रहने वाले राघव झुनझुनवाला ने देशभर में चौथी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।


राघव की शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर राघव ने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
राघव की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे मुजफ्फरपुर जिले में खुशी का माहौल है। लोगों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।