Advertisement

Priyanka Chopra और निक जोनस ने छोड़ी लॉस एंजिल्स की हवेली, क्या एक्ट्रेस ने गिरवी रखा आलीशान घर?

-Priyanka Chopra और निक जोनस ने छोड़ी लॉस एंजिल्स की हवेली, क्या एक्ट्रेस ने गिरवी रखा आलीशान घर?

नई दिल्ली। संवाददाता।

प्रियंका चोपड़ा वो अदाकारा हैं, जो आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका कैलिफोर्नियां के लॉस एंजिल्स में सैटल हो गईं। इस बीच एक्ट्रेस के एलए (LA) वाली हवेली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपनी फैमिली के साथ इस घर को खाली कर दिया है। आइए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने ये घर आखिर क्यों छोड़ा है।
इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने खाली की हवेली
साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर लॉस एंजिल्स में इस कोठी को करीब 20 मिलियन डॉलर (160 करोड़) की कीमत पर खरीदा था। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने अपनी बेटी मालती और पति निक ने अब इस हवेली को खाली कर दिया है।
बताया जा रहा है की पानी की सप्लाई की दिक्कत के कारण उनके इस घर में फंफूदी की लग गई और जगह-जगह सीलन की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक्ट्रेस इस घर से चली गईं हैं और दूसरी जगह शिफ्ट हो गई हैं। इससे पहले इस मामले को लेकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जिस सेलर से ये प्रॉपर्टी खरीदी थी।
उसके खिलाफ बीते साल मई 2023 में मुकदमा दायर किया था और घर की मरम्मत में अब तक इस कपल की तरफ से खर्च की गई धनराशि को मुआवजे तौर पर वापस करने की मांग की।
बता दें कि निक और प्रियंका ने लॉस एंजिल्स के इस घर की मरम्मत में अब तक 1.5 से लेकर 2.5 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जोकि भारतीय रुपये के अनुसार करीब 13-20 करोड़ रुपये हुए।

क्या प्रियंका चोपड़ा ने गिरवी रखा घर:

रेडिट की एक पोस्ट में ये दावा किया गया है कि प्रियंका और निक जोनस ने इस आलीशान घर को गिरवी रखा है, क्योंकि मौजूदा समय ये कपल आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है। बताया जा रहा है कि एलए के इस घर के लिए उन्हें किराए के रूप में हर साल करीब 100,000 अमेरिकी डॉलर देने पड़ते हैं और अब इसे जारी रखने में समर्थ नहीं हो पा रहे हैं।

हालांकि इस दावे को पुख्ता नहीं माना जा सकता है कि क्योंकि मिली जानकारी मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से इस हवेली को 5 साल पहले खरीदा था न कि वे उसमें किराए पर रहते थे।