Advertisement

M.D.D.M कॉलेज में जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए फ्रेशर्स व विदाई समारोह आयोजित

-M.D.D.M कॉलेज में जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए फ्रेशर्स व विदाई समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (M.D.D.M कॉलेज) के जन्तु विज्ञान विभाग में दिनांक 2 अगस्त 2025 को स्नातकोत्तर (PG) छात्राओं के लिए स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने की, जबकि आयोजन का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सहायक प्राध्यापक डॉ. पल्लवी कुमारी एवं डॉ. रचना कुमारी ने किया।

इस अवसर पर कॉलेज के बर्सर डॉ. राकेश रंजन, डॉ. स्मिता, डॉ. सरिता, डॉ. राम दुलार सहनी, डॉ. आशा सिंह यादव, डॉ. रिंकू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभाग की पी.जी. एवं यू.जी. छात्राओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य, गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे समारोह में उमंग और ऊर्जा का वातावरण बना रहा। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया और पुराने छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। आयोजन में सौहार्द और विद्या-संस्कार का सुंदर समन्वय देखने को मिला।