Advertisement

Breaking: हत्था से 16 लीटर शराब-बाइक सहित कारोबारी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

-हत्था से 16 लीटर शराब-बाइक सहित कारोबारी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

-देर रात तक चली छापेमारी
-हत्था ओपी के चारों सीमाई क्षेत्र के गांवों में चली सघन छापेमारी

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

शराब कारोबारियों के खिलाफ हत्था ओपी पुलिस की लगातार कार्यवाई तेज है। हत्था ओपी की पुलिस ने 16 लीटर देशी शराब के साथ हत्था मल्लाह टोली में हृदय लाल सहनी को अरेस्ट किया है।जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। उसके घर से एक बाइक भी बरामद की गई है।

हत्था ओपी के अध्यक्ष शशि रंजन ने देर रात बताया कि वहीं हत्था ओपी क्षेत्र के मेघ रतवारा में दूसरी कार्यवाई में अशोक महतो के यहां भी छापेमारी की गई।यहां भी 16 लीटर देशी शराब बरामद किया गया,लेकिन इस दौरान कारोबारी अशोक महतो पिता-पुत्र मौके से फरार हो गया। उसके घर से देशी शराब की खेप बरामद हुई है। पुलिस दोनों मामलों में प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हत्था मल्लाह टोली के गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया है।