-वार्ड सदस्य ने की मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा अवैध वसूली की शिकायत
बन्दरा। दीपक।
मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा नाम जोड़ने के नाम पर पैसा उगाही का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत की वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य रूपा कुमारी ने दर्जनों लाभुकों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बुधवार को जिलाधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा लाभुकों से मनमानी ढंग से अवैध पैसा उगाही की जा रही है।वह मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य ह उन्होंने अपने वार्ड से 54 लाभुकों के नाम अग्रसारण के लिए आवास सहायक को दी थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ 26 लोगों का ही दो-दो हज़ार रुपये लेकर नाम सूची में जोड़ा है। शेष जो गरीब पैसा देने में असमर्थ है। उनका नाम सूची से हटा दिया गया है और उससे पैसा की मांग जारी है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।












