-कतरास सूर्य मंदिर में भजन संध्या का आयोजन
कतरास ।संवाददाता।
कतरास नदी किनारे सूर्य मंदिर में छठ पर्व के मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महावीर गुप्ता ने गणेश वंदना से की.अनु दुबे ने जोड़े जोड़े सुपवा… कांच के बहंगिया… उगा हो सूर्यजदेवा… आदि भक्ति गीत गाये. मधु विश्वकर्मा ने केलवा के पतवा पर… आदि भक्ति गीत सुनाए.वासु शर्मा, रविंद्र मिसाइल, महावीर गुप्ता,रुपेश आदि ने भक्ति गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र कर दिया. ढोलक पर मुकेश ऑर्गन पर भोला ने संगत किया।















