Advertisement

Breaking: बीडीओ ने की मुन्नी-बैंगरी पंचायत में क्रियान्वित कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक

-बीडीओ ने की मुन्नी-बैंगरी पंचायत में क्रियान्वित कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

 

प्रखंड के केवट्सा सामुदायिक भवन पर बंदरा बीडीओ प्रशांत कुमार ने मुन्नी-बैंगरी पंचायत के विभिन्न कार्य योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान खासकर नल जल योजना के क्रियान्वयन में मिले विभिन्न त्रुटियों पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वही कचरा प्रबंधन कार्यक्रम में भी आने वाली परेशानियों को लेकर उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।गुरुवार को उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 1 में 60 तथा वार्ड संख्या 7 में 160 परिवार नल जल योजना के पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं। वार्ड संख्या 12 में बोरिंग के अभाव में पेयजल आपूर्ति संभव नहीं है। वार्ड संख्या 1 से 6 में वाटर टैंक फ्लोर के नीचे रूम नहीं है। वार्ड संख्या 8 में वाटर सप्लाई में प्रॉब्लम आ रही है।

इस तमाम गड़बड़ियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कचरा प्रबंधन कार्यक्रम अभियान में आ रही बाधक तत्वों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कई वार्डों में वार्ड सदस्यों के स्तरों से लापरवाही की शिकायत मिली है। जिस पर कार्यवाही हिदायत दी गई है। नल जल योजना के मद में की गई मासिक शुल्क की राशि संबंधित बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेंटेनेंस फंड भेजने की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।बैठक में मुखिया सहित सभी पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे।