Advertisement

Breaking: बीडीओ ने किया स्कूल एवं आंगनबाड़ी सेंटर का निरीक्षण

-बीडीओ ने किया स्कूल एवं आंगनबाड़ी सेंटर का निरीक्षण

दीपक।बन्दरा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने प्रखंड परिसर के पूर्वी कॉर्नर पर स्थित प्राथमिक विद्यालय बन्दरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्यालय चहारदीवारी,गेट आदि के विकास को लेकर उन्होंने निरीक्षण किया है। विद्यालय में चारदीवारी निर्माण हो जाने से विद्यालय सुरक्षित हो सकेगा तथा प्रखंड परिसर की भी सुरक्षा बढ़ सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के चहारदीवारी विहीन वैसे विद्यालय जो सड़क के किनारे स्थित हैं।

जहां बच्चों में असुरक्षा तथा दुर्घटना की आशंका सदैव बनी रहती है। वैसे विद्यालयों को चिन्हित कर चारदीवारी निर्माण करने का कार्य कराया जाएगा। ऐसे करीब आधे दर्जन विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। जिसमें मध्य विद्यालय केवटसा,प्राथमिक विद्यालय तेपरी पांडेय टोला,प्राथमिक विद्यालय करमैठा सहित आधे दर्जन विद्यालय शामिल है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बगल में स्थित आंगनबाड़ी भवन को भी अपडेट कराया जाएगा। भवन,चहारदीवारी तथा गेट आदि को सुव्यवस्थित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों को मॉडल रूप दिया जाएगा ताकि प्रखंड परिसर में यह मॉडल सेंटर के तौर पर डेवेलप हो सके।