Advertisement

Breaking: बाइक के धक्के से घायल युवक की मौत,शव पहुंचने हीं परिजनों में मची कोहराम

-बाइक के धक्के से घायल युवक की मौत,शव पहुंचने हीं परिजनों में मची कोहराम

बन्दरा। दीपक।

हत्था ओपी क्षेत्र के सकरी मन गांव निवासी युवक अमित कुमार मिश्र(25) की मौत सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान सोमवार की सुबह हो गयी। मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद सोमवार की शाम मृतक का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।

 

गांव में गमगीन माहौल है। मृत युवक फुलकांत मिश्र के पुत्र अमित कुमार मिश्र बताए गए हैं।परिजनों का बताना है कि वह सकरा थाना क्षेत्र के बलुआ में काम करता था। जहां भोज खाकर आने के बाद सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। घटना में गंभीर रूप से वह जख्मी हो गया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करायी गयी। परिजनों का बताना है कि मृत युवक शादीशुदा है। उसके कोई बच्चे नहीं है। घटना से परिजनों,पड़ोसियों के अलावे गांव के लोग भी काफी मर्माहत हैं।