Advertisement

Breaking: बन्दरा में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुई समीक्षा बैठक,मतलुपुर,लोहरखा एवं शंकरपुर तेपरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लक्ष्यपूर्ति में पीछे

-स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुई समीक्षा बैठक,मतलुपुर,लोहरखा एवं शंकरपुर तेपरी लक्ष्यपूर्ति में पीछे,कार्यवाई की चेतावनी

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बन्दरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि मतलुपुर,लोहरखा एवं शंकरपुर तेपरी केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों की लक्ष्य पूर्ति नहीं होने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी दी गई है। अविलंब लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं विभिन्न सेंटरों एवं विभिन्न स्तरों के कर्मियों को समय दैनिक उपस्थिति, सक्रियता से कार्यों के निष्पादन, मरीज के जांच,दवा वितरण,टीकाकरण, सर्वेक्षण, क्षेत्र भ्रमण आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक विजयकांत रंजन, यूनिसेफ के बीएमसी दीपक कुमार,बीएमसी अनिल कुमार आदि ने भी विभिन्न सन्दर्भों में अपनी बातें रखीं।