Advertisement

Breaking: बन्दरा के मुन्नी-बैंगरी में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत, बीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

-बन्दरा के मुन्नी-बैंगरी में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत, बीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत कचरा संग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को की गई।

इस मौके पर बन्दरा प्रशांत कुमार एवं मुन्नी-बैंगरी पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कचरा ले जाने वाले हाथ रिक्शा तथा ई-रिक्शा को रवाना किया।बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कचरा संग्रहण के लिए वार्डों में हाथ रिक्शा तथा पंचायत स्तर पर ई-रिक्शा लगाए गए हैं।यहां आज इसकी शुरुआत की गई है। सभी घरों में कचरा जमा करने के लिए डस्टबिन बांटने के निर्देश दिए गए हैं। मासिक शुल्क भी इस सुविधा के लिए लोगों को देना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद थे।