Advertisement

Breaking: प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का फिर से होगा आयोजन,स्कूली बच्चों को फिर से मिलेगा मौका

-मुजफ्फरपुर में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का फिर से होगा आयोजन,स्कूली बच्चों को फिर से मिलेगा मौका।

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्कूली छात्र छात्राओं को फिर से स्कूली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओं का जलवा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर फिर से प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे ग्रामीण स्कूलों के छात्र-छात्राओं को फिर से खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन 13 दिसंबर से किया जाना है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के लिए प्रखण्ड के अलग-अलग 9 विद्यालयों का चयन किया गया है।जिसके ग्राउंड में खेल कूद का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बन्दरा प्रखण्ड के हत्था हाई स्कूल का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय शिक्षकों को आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के व्यापक आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। विभिन्न चरणों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।अपने-अपने संकुल के माध्यम से सभी प्रतिभागी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। जिसके लिए बच्चों को स्कूल के माध्यम से आवेदन करना पड़ेगा।