-घोसरामा में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर में प्रतिमा की हुई प्राण-प्रतिष्ठा,दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड के घोसरामा जिलदार टोला में नवनिर्मित श्री कुलेश्वर नाथ संकट मोचन महावीर मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को विशेष पूजा आयोजित की गई ।

पूजन के पश्चात प्रतिमा दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी।यहां संगीतमय अखंड अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत कराई गई है। पूजन के दौरान पूजा आचार्य विकास कुमार झा, नीरज मिश्रा, ममतेश कुमार झा,कुंदन झा एवं पंडित दिलीप शास्त्री के वैदिक पद्धतियों से पूजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान हरीश चंद्र झा, मनीष झा,संतोष झा, मदन झा, रविंद्र झा, संजय झा, कन्हाई झा आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गयी। आयोजकों ने बताया कि यहां 5 दिवसीय महायज्ञ आयोजित हैं।














