Advertisement

Breaking: किसान सेल के मृत जिला उपाध्यक्ष के स्वजनों से मिले लोजपा(रामविलास)के पार्टी पदाधिकारियों की प्रदेश टीम

-मृतक के स्वजनों से मिले लोजपा(रामविलास)के पार्टी पदाधिकारियों की प्रदेश टीम

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर मुजफ्फरपुर जिला के किसान सेल के उपाध्यक्ष रणविजय सिंह के सड़क दुर्घटना में मौत की घटना के बाद 4सदस्यी गठित कमेटी रविवार को प्रखंड के घोसरामा गांव स्थित परिजनों से मुलाकात की एवं घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

टीम में शामिल सदस्यों ने घटनाक्रम पर दुःख जताया तथा मृत आत्मा के शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त किया। टीम में प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रदेश किसान सेल के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश सचिव रवि रंजन सिंह शामिल थे । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष काशी नाथ झा, जिला प्रधान महासचिव राजकुमार पासवान, पार्टी के कौशल किशोर ठाकुर, महेश पासवान,चुलबुल शाही,अभिराम कुमार ठाकुर, दिलीप पासवान आदि भी थे।