-मोबाइल झपटकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा,पियर पुलिस को सौंपा
बंदरा।दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के हरपुर बांध चौक पर फल विक्रेता का मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बताया गया है कि पिलखी पुल के पास फल विक्रेता अभिशेष कुमार दुकान बंदकर घर लौट रहा था।इसी बीच हरपुर गांव चौक पर अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आया और झप्पटा मारकर फरार हो गया।शोर मचाने पर लोगों ने पिछाकर सिमरा में उसे पकड़ लिया और धुनाई कर पियर पुलिस को हवाले कर दिया । पियर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

















