Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर के कटरा में फेयरप्राइस डीलर एसोसिएशन ने पैदल मार्च के बाद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

-मुजफ्फरपुर के कटरा में फेयरप्राइस डीलर एसोसिएशन ने पैदल मार्च के बाद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला। डीलरों ने बताया कि 8 सूत्री मांगों को लेकर उन्होंने पैदल मार्च निकाला है।

पैदल मार्च करते हुए कटरा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जविप्र डीलरों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अपनी 8 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और आवश्यक कार्यवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके समस्याओं के समाधान के लिए पिछले कई महीनों से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। कुछ मांगे कई साल पुरानी भी है। जिस पर आवश्यक कार्यवाही नहीं की जा रही है और बदले में ग्रामीण उपभोक्ताओं के आक्रोश उनलोगों को उल्टे झेलने पड़ रहे हैं। ऐसे में असहज स्थिति बन जाती है और सही से काम करना भी संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने संबंधित अधिकारी से इस मामले में अवश्य कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि यदि मांगों पर सहानुभूति पूर्वक कार्रवाई नहीं होगी तो इसके लिए वे लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।