Advertisement

Breaking: बैठक में हुआ निर्णय,चमकी बुखार को लेकर बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग चलाएगा संयुक्त अभियान

-बैठक में हुआ निर्णय,चमकी बुखार को लेकर बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग चलाएगा संयुक्त अभियान

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

एईएस चमकी बुखार से जुड़े मामले में सतर्कता एवं जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।बन्दरा पीएचसी में मंगलवार की शाम आयोजित दोनों विभाग की संयुक्त बैठक में यह लिया गया। बैठक के बाद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि पीएचसी एवं बाल विकास परियोजना की संयुक्त बैठक पीएचसी में आयोजित की गई। जिसमें चमकी बुखार को लेकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। चूंकि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे-छोटे बच्चे होते हैं।

इन्हें चमकी बुखार बीमारी का ज्यादा खतरा होता है।अत्यधिक गर्मी भी बढ़ा हुआ है। बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूकता को लेकर बाल विकास परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। संपूर्ण सतर्कता बरती जाएगी तथा बीमारी से पीड़ित बच्चों की सूचना अधिकारियों को दी जाएगी और पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी के स्पेशल वार्ड में लाने की व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में सीडीपीओ नीतू सिंह भी मौजूद थी।