Advertisement

Breaking: बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में होगा भव्य संध्या आरती

-बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में होगा भव्य संध्या आरती

मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के अति प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में पंचमी के मौके पर सोमवार की संध्या विशेष संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम एवं शिव आराधना का आयोजन भी किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर न्यास समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है।

पहली बार इस तरह का आयोजन यहां किया जाएगा। आयोजकों का बताना है कि अयोध्या एवं बनारस की तर्ज पर यहां संध्या आरती का प्रयोजन है और पहली बार इसकी शुरुआत की जाएगी। इस खास आयोजन को लेकर लोगों में खास उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। खासतौर से श्रद्धालुओं की उपस्थिति यहां अभूतपूर्व होने का अंदाजा है। कार्यक्रम आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। ग्रामीण भी काफी उत्साहित हैं। बाहर से भी पंडितों को यहां बुलाया गया है,साथ में स्थानीय पंडितों की भी सक्रिय भूमिका रहेगी।