Advertisement

Breaking: बन्दरा में दूसरे दिन ताबड़तोड़ छापेमारी, 7 सेंटरों को किया गया सील

-बन्दरा में दूसरे दिन ताबतोड़ छापेमारी, 7 सेंटरों को किया गया सील

बन्दरा। दीपक।

सरकार की गाइडलाइन तथा डीएम के सख्ती के आलोक में बंदरा में दूसरे दिन मंगलवार को भी अवैध चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी का अभियान चलाया गया। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के कुल 7 केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन केंद्रों को सील कर दिया गया। प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि बन्दरा प्रखंड मुख्यालय एवं चौक के पास स्थित तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। वहीं दूसरे दिन 3 नर्सिंग होम के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जिसमें प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित दो नर्सिंग होम तथा रतवारा चौक पर स्थित एक नर्सिंग होम शामिल है।

वहीं इसके अलावे बंदरा में संचालित एक एक्स-रे सेंटर को भी सील कर दिया गया है। छापेमारी टीम में बन्दरा बीडीओ प्रशांत कुमार,सीओ रोहित रंजन,पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज शामिल थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि तमाम केंद्रों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच एवं कार्यवाई की त्वरित रिपोर्ट डीएम को भी भेजी गई है।