Advertisement

Breaking: बन्दरा में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित,विधायक बोले:कार्यों एवं कृषि योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्यवाई

 

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार एवं संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अर्जून पासवान ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए माननीय विधायक निरंजन राय ने कहा कि सभी कृषि समन्वयक अपने अपने पंचायत में जाकर खाद किसानों को उचित मूल्य पर मिले इसकी सतत निगरानी करें ।

किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए बीजों का सही से वितरण कराया जाए । लापरवाही किसी कीमत पर बर्दास्त नही की जाएगी । बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाह , विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी , कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दीलीप चौधरी , किसान श्री नवल किशोर ठाकुर , मनोज झा समेत सभी सदस्य शामिल थे।