Advertisement

Breaking: बन्दरा बीआरसी में अनुसेवी चंद्रभूषण शर्मा के सेवानिवृत्ति के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित

-बन्दरा बीआरसी में अनुसेवी चंद्रभूषण शर्मा के सेवानिवृत्ति के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित

-11 वर्षों तक दी सेवा
-2012 से नियमित थे कार्यरत

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के बन्दरा बीआरसी में अनुसेवी चंद्रभूषण शर्मा के सेवानिवृत्ति के मौके पर गुरुवार को विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें मुंह मीठा कराकर एवं अंग वस्त्र,बुके,पुष्प माला, धार्मिक पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं शिक्षकों आदि ने उनके कार्यों एवं मिलनसार स्वभाव की सराहना की।

शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त अनुसेवी चन्द्र भूषण शर्मा ने 11 वर्षों तक सेवा दी है।वे साल 2012 से नियमित कार्यरत थे।कार्यक्रम के दौरान डीपीओ सुजीत कुमार दास, शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार,ब्रजेश कुमार, विजय कुमार, दीपक सिंह,शाहिद रेज़ा, संजय कुमार,अमरेंद्र कुमार, अमरनाथ पासवान, मीरा कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी एवं सह प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षक आदि भी मौजूद थे।