Advertisement

Breaking: प्राथमिक विद्यालय सिमरा हिराई हरपुर में तालिमी मरकज के बहाली में गड़बड़ी की शिकायत

-प्राथमिक विद्यालय सिमरा हिराई हरपुर में तालिमी मरकज के बहाली में गड़बड़ी की शिकायत

मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक।

प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिमरा हिराई हरपुर में शिक्षा सेवी(तालिमी मरकज)के बहाली में बड़े पैमाने पर रूपया का उगाही कर नियम विरुद्ध तरीकों से बाहरी अभ्यर्थी को बहाल करने से सम्बंधित शिकायत अभ्यर्थी सह ग्रामीण शाहीन प्रवीण ने अध्यक्ष, अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर की है।
आवेदन में लिखा गया है कि बंदरा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिमरा हिराई हरपुर में शिक्षा सेवी(तालिमी मरकज)की बहाली हेतु आवेदनोंपरांत मेघा सूची व अन्य कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

जिसमें निदेशालय का नियमावली 2018 के नियमानुसार बहाली होना है। लेकिन विद्यालय प्रधान एवं प्रखंड के बिचौलियों के मंतव्य से नियमावली का उल्लंघन कर टोला(चिन्हित टोला) एवं पोषक क्षेत्र से बाहरी अभ्यर्थी का चयन प्रक्रिया चल रही है,जो नियमानुसार गलत है। जबकि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र – छात्रा मेरे ही टोला एवं पोषक क्षेत्र के हैं। मैं भी उक्त विद्यालय में शिक्षा सेवी(तालिमी मरकज) का अभ्यर्थी हूं और मेघा सूची में टोला एवं पोषक क्षेत्र के हिसाब से क्रम संख्या-01 पर हूं। आर्थिक रूप से कमजोर भी हूं ,जिसके कारण विद्यालय एवं प्रखंड के बिचौलियों का आर्थिक मांग पुरा नहीं कर सकी। जिसके कारण उनका चयन नहीं किया जा रहा है। जिनका चयन किया जा रहा है,वे विद्यालय पोषक क्षेत्र के बाहर के हैं। अभ्यर्थी ने मामले में उच्चस्तरीय अधिकारी से स्थल निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाई करने की मांग की है।