-जमुई से मो.अंजुम आलम की रिपोर्ट
-दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में घायल बालक की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत
–28 जनवरी की रात मंझवे गांव में हुआ था मारपीट
–सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद
–मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल
जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव में 28 जनवरी शनिवार की देर रात मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में घायल हुए एक बालक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। जिसके शव को बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां सूचना के बाद पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।उसके बाद घटना की जांच में जुट गई। मृतक बालक की पहचान मंझवे गांव निवासी मो.फिरोज़ के 13 वर्षीय पुत्र मो.तैयब के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि 28 जनवरी शनिवार की रात मंझवे गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा था।इस दौरान अश्लील गाने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और पथराव होते हुए जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हुए थे। जिसमें मोहम्मद तय्यब को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया था।जहां इलाज के दौरान तैयब की पटना में मौत हो गई।हालांकि इस मामले में पुलिस ने 28 जनवरी किरात ही कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।अब इस घटना में कई अन्य लोगों का भी नाम सामने आ रहा है।जिसकी तालाश में पुलिस जुटी हुई है।इधर बालक की मौत के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है।
















