Advertisement

Breaking: ताजपुर में धान की फसल क्षति मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जुलूस निकालकर कृषि कार्यालय को घेरा

-धान की फसल क्षति मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जुलूस निकालकर कृषि कार्यालय को घेरा ।

यशवंत कुमार पांडेय।ताजपुर ।

 

प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर सरसौना पंचायत भवन पर शिविर लगाकर किसानों के बीच वितरण किए गए पूसा साम्बा 1850 धान का बीज रोपने वाले किसानों के धान की हुई बर्बाद फसल के खिलाफ किसानों ने अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले सोमवार को जुलूस निकालकर कृषि कार्यालय का घेराव किया । धान की फसल बर्बाद होने से गौसपुर सरसौना समेत प्रखंड के अन्य पंचायतों के आक्रोशित किसानों ने अखिल भारतीय किसान महासभा के झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां लेकर राजधानी चौक से जुलूस निकालकर प्रखंड परिसर में स्थित कृषि कार्यालय का घेराव किया । आक्रोशित किसानों ने फसल क्षति की जांच करने, फसल क्षति मुआवजा देने, गलत बीज वितरण के दोषी वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मी पर करवाई करने, खाद की किल्लत दूर करने, केसीसी लोने वसूली पर रोक लगाने आदि की मांग कर रहे थे ।


मौके पर किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया । सभा को माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आसिफ होदा रामश्रेष्ट पुरूषोत्तम, प्रेमन पासवान, मनोज राम, मो. कैयूम, रामश्रेष्ट पुरूषोत्तम आदि ने संबोधित किया ।
अंत में किसानों का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र पासवान, बीडीओ मनोज कुमार आदि को स्मार-पत्र सौंपकर किसानों को उचित मुआवजा, दोषियों पर तीन दिनों के अंदर करवाई करने की मांग किया अन्यथा जिला कृषि पदाधिकारी, जिलाधिकारी का घेराव करने समेत मामले को विधानसभा में उठाने की घोषणा की ।