Advertisement

Breaking: ताजपुर में डॉ. कुमार समर्पण निर्विरोध चुने गए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष

-डॉ कुमार समर्पण निर्विरोध चुने गए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ।

 

ताजपुर ।संवाददाता।

प्रखंड के जननायक स्मृति भवन मे गुरुवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमे । डा. कुमार समर्पण को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया । प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी इफतसार यूसुफ कि अध्यक्षता एवं चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र यादव कि उपस्थिति में चुनाव हुई ।

चुनाव में इंद्रजीत कुमार द्वारा भी नामांकन दिया गया था लेकिन आपसी समझौता के बाद डॉ कुमार समर्पण को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष एवं इंद्रजीत कुमार को निर्विरोध प्रखंड महासचिव के पद पर निर्वाचित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, मुनेश्वर साह, विश्वनाथ सिंह, चंद्रकला देवी, रविकांत कुमार, मो. गिलवान, अनवर हुसैन, अबू नसर, रामवरण साह, बाल कृष्ण साह, अनिल साह , अर्चना भारती, अरुण सिंह, राजनारायण सिंह, सिंघेश्वर दास, विनोद पासवान, मो. समीम अहमद समेत पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।