-ताजपुर में जर्जर सड़क का निर्माण, पक्के नाले का निर्माण समेत कई मांगों को लेकर भाकपा माले ने निकाला जुलूस ।
ताजपुर ।संवाददाता।
बाजार में पक्का नाला का निर्माण, जर्जर सड़क का निर्माण, रोशनी, सफाई, कूड़ा उठाव एवं कूड़ा फेंकने के लिए जमीन की व्यवस्था, बाजार को जाम से मुक्त कराने समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को भाकपा माले, आइसा, इनौस, ऐपवा ने संयुक्तरुप से प्रखंड परिसर से जुलूस निकालकर बेहतर व सुंदर ताजपुर बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया । जुलूस राजधानी चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया । सभा की अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह कहा की जिला, राज्य एवं देश स्तर पर पहचान रखने वाला ताजपुर को चुप्पा, घरभरू एवं भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों के करतूत के कारण विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के बजाय पीछे धकेला गया ।

उन्होंने कहा की अंग्रेज जमाने का अनुमंडल समाप्त हो गया, विधानसभा का दर्जा समाप्त हो गया. कई कल- कारखाने, उद्योग- धंधे समाप्त हो गया । यहां की जीर्ण- शीर्ण सड़के, नाला के आभाव में 6 महीने वर्षाजल में बाजार का डूबा रहना, बदस्तूर दुर्घटना, लूट- छिनतई, हत्या- अपराध, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में जारी लूट- अनियमितता, बिजली की आंखमिचौनी, भूमि माफियागिरी आज इसकी पहचान बनी हुई है । चुनाव में विकास का पहाड़ बना देने का वादा करने वाले जनप्रतिनिधि हारने- जीतने के बाद पुनः 5 साल दर्शन देना भी मुनासिब नहीं समझते । सभा को इनौस जिला अध्यक्ष आसिफ होदा, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो. कैयूम, शंकर महतो, रामश्रेष्ट पुरूषोत्तम, अनीता देवी, शिव कुमारी देवी, मंजू देवी आदि ने संबोधित किया । सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा नेता बंदना कुमारी ने कहा की इस अभियान को गांव, टोले, मुहल्ले में चलाकर जनमुद्दों को जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सरकार के समक्ष उठाएं ताकि इसका समाधान हो सके ।












