– जाप सुप्रीमो पप्पू यादव बोले,बिहार में बलात्कार एवं हत्या की घटनाएं हुई सामान्य वारदात,स्पीडी ट्रायल कर होनी चाहिए अविलम्ब गिरफ्तारी
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
पहले लड़की के साथ रेप करने और फिर अपनी कुकृत्य को छिपाने तथा पीड़िता की आवाज को दबाने के लिए उसके जुबान एवं सभी प्राइवेट पार्ट को काट देने के घटनाक्रम में डीएसपी ने जांच एवं कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद पूरा इलाका शर्मशार है। इस बीच घटना की सूचना पर जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने गांव पहुंच कर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की । उन्होंने पीड़िता के पिता के 20 हज़ार रुपये रोजगार में मदद के लिए नकद दिया तथा पीड़िता के इलाज में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़िता के बहनों के शादी में भी आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा है कि बिहार का सिस्टम फेल हो चुका है। ऐसी घटनाएं अब सामान्य बात हो चुकी है। लोग जाती पूछकर कार्यवाई एवं मदद करने लगे हैं। ऐसे दुराचारियों को सामाजिक बहिष्कार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घटना को एक आदमी नहीं अंजाम दे सकता है।इसमें कई लोग शामिल हो सकते है।पुलिस जांच कर कार्यवाई करे।दोषी लोगों को हर हाल में गिरफ्तार करे।

यह है घटनाक्रम:
मामला बॉर्डर क्षेत्र के गांव का है। मुजफ्फरपुर जिले के सिमावर्ती सैदपुर गांव में सपरिवार रहने वाली करोड़़ी समाज के 13 वर्षीय किशोरी को घर से उठाकर पास वाली बगीचे में ले जाकर बलात्कार कर बदमाशों ने क्रूरतम तरीक़े से उसके स्तन सहित गुप्तांग एवं जीभ आदि काटकर और गर्दन दबाकर फेंक दिया गया। परिजनों के खोजबीन करने पर बगीचे में बेहोशी की हालत में बच्ची मिली।जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों द्वारा चंदा जमा कर बच्ची का इलाज मुजफ्फरपुर शहर के एक अस्पताल में कराया जा रहा है। जहां बच्ची जीवन-मौत से जूझ रही है। चकमेहशी पुलिस से घटनाक्रम में आवश्यक कार्यवाई की मांग की जा रही है। ज्ञात हो कि जिले के हत्था ओपी एवं पड़ोसी चकमेहशी थाना क्षेत्र के बॉर्डर के इलाकों का प्रमुख हाट सैदपुर है।जहां गाछी में सरेआम इस अमानवीय,शर्मनाक एवं क्रूर घटना को अंजाम दिया गया है।बाबजूद घटनाक्रम के 5-6 दिन बाद भी बदमाश पुलिस के पकड़ से अबतक बाहर है और पीड़िता जीवन मौत से जूझ रही है।घटना से पूरा इलाका शर्मसार है।












