Advertisement

Breaking: जमीनी विवाद में हत्या कर शव को नदी में फेंका

-जमीनी विवाद में हत्या कर शव को नदी में फेंका

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

यह बड़ी ख़बर मुजफ्फरपुर जिले के पियर से है।जहां पियर थाना क्षेत्र के ददौल घाट के करीब बूढ़ी गंडक नदी के पानी में मंगलवार की सुबह एक शव मिली है। उसके सर पर मारपीट के निशान है। लिहाजा उसकी मारपीट कर हत्या के बाद शव को नदी में फेंक देने का मामला सामने आया है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पियर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।मृतक पियर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल गांव का सुनील ठाकुर(35)बताया गया है। रामपुरदयाल के मुखिया ब्रजेश कुमार मोना ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम देकर शव को नदी में फेंक दिया गया है।

घटनाक्रम को लेकर प्रथम दृष्टया जो आशंका और चर्चा का विषय बना हुआ है, वह जमीनी विवाद में युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पियर थाने की पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है तथा लिखित शिकायत के आधार पर घटनाक्रम की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश भी है।पुलिस जांच एवं कार्यवाई में जुटी है।