-चोरी की बाइक से कर रहा था शराब का धंधा,हत्था पुलिस ने दो कारोबारी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
गाड़ियों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोरी गई गाड़ियों से शराब बिक्री का धंधा किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय थाना क्षेत्र के लोगों के साथ बाहरी थाना क्षेत्र के लोगों की भी संलिप्तता एवं सक्रियता सामने आई है। इस मामले में हत्था थाना की पुलिस ने कार्यवाई की है।मामले का खुलासा किया है, जिसमें चोरी की गई बाइक से शराब का धंधा करने की बात सामने आई है।

हत्था थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि हत्था थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की गई बाइक के साथ शराब खरीद-बिक्री करने में पीयर थाना क्षेत्र के बन्दरा गांव के चंदन कुमार तथा हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी पांडेय टोला से सुमन राय को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।















