-गोरौल प्रखंड जदयू अध्यक्ष निर्वाचित हुये भगवान सिंह
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली
वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव मे उमेश सिंह उर्फ़ भगवान सिंह प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। दो सौ प्रतिनिधियों ने चुनाव मे भाग लिया। भगवान सिंह ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके विरुद्ध अन्य किसी ने भी नामांकन पत्र नहीँ दिया।

करीब दो घंटे बाद निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने इसकी घोषणा की। घोषणा होते प्रतिनिधियों ने ताली बजाकर और फूलमाला से नवनिर्वाचित अध्यक्ष को स्वागत किया। स्वागत करने बालो मे मुख्यरूप से सत्यनारायण सिंह, बच्चू सिंह, चंद्रशेखर सिंह पटेल, चन्द्रदीप सिंह,मुखिया उमेश प्रसाद सिंह, पूर्ब मुखिया अमन कुमार मेहता,पूर्ब मुखिया रमेश पासवान, लक्ष्मी कुमारी, पूर्ब वार्ड संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, वेदप्रकाश पटेल, संजय कुमार,रंजीत कुमार सिंह,मो अंसार सहित अन्य लोग शामिल है।












