-गोरौल नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र और उप मुख्यपार्षद धंमनती
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली
गोरौल नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के रुप मे नागेंद्र दास और उप मुख्य पार्षद धंमनती देवी निर्वाचित हुई है। मुख्य पार्षद नागेंद्र दास ने रमेश पासवान को और उप मुख्यपार्षद धंमनती देवी नूरजहाँ खातून को भारी अंतर से पराजित किया। पहली वार गोरौल को नगर पंचायत गठित किया गया। दोनो के जीत पर गोरौल मे जश्न का महौल है। दोनो निर्वाचित को जाती धर्म से ऊपर उठकर मतदाताओं ने मतदान किया।

मुख्य पार्षद नागेंद्र दास बहुत ही गरीब परिवार से आते है। इनके पिता गोरौ ल बाजार मे एक छोटा सा गुमटी मे पान की दुकान चलाते है। वही उप मुख्यपार्षद धंमनती देवी के पुत्र गंगा प्रसाद केंद्र मे बड़े अधिकारी है। अन्य दो पुत्र अच्छे पद पर है और एक पुत्र मनोज कुमार पटना मे व्यबाईसाई है।

दोनो के निर्वाचित होने पर जदयू नेता संजय कुमार सिंह, धरवेंद्र सिंह, संजय कुमार, दीपक सिंह, मंटू सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद राजा, संतोष कुमार, मुखिया जानकी देवी, मुखिया पुत्र संजय कुमार, बहादुरपुर पंचायत के मुखिया पुत्र ई अरविन्द कुमार, विनोद राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मुखिया मो हाशमी, उमेश सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार उर्फ़ पप्पू सिंह, संतोष कुमार सिंह, राम प्रसाद सहनी, गणेश सहनी, बैजू सहनी, संतोष पासवान सहित अन्य दर्जनों लोगो ने बधाई दी है।









