चंपारण की खबर:
-कृष हत्या कांड में त्वरित उद्भेदन के लिए दरोगा को एसपी ने किया सम्मानित
हरसिद्धि / बिपिन कुमार चौबे।
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चर्चित कृष हत्याकांड की त्वरित सफल उद्भेदन के लिये एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने 16 अक्टूबर 22 से हरसिद्धि थाना में पदस्थापित दरोगा अरुण कुमार ओझा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। प्रशस्ति पत्र में एसपी ने उल्लेख किया है किया है कि कृष की हत्या पिछले 11 सितंबर को अगवा कर अभियुक्तों ने कर दिया।

इस मामले के उद्भेदन के लिए थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था जो तकनीकी एवं वैज्ञानिक सूत्रों से सूचना संकलन कर तीन दिनों के अंदर उद्भेदन कर संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें इनकी भूमिका सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा। इसके लिए हरसिद्धि के बुद्धिजीवियों ने उन्हें साधुवाद दिया है। मालूम हो कि हरपुर मनोबारी गांव में कृष की हत्या कर पेट फाड़ कर धान के खेत में शव फेंक दिया गया था।















