Advertisement

Breaking: सीतामढ़ी में श्याम प्रभु जन्मोत्सव श्रद्धा और विश्वास के साथ संपन्न

 

सीतामढ़ी ।संवाददाता।

सीतामढ़ी के श्याम कुंज, खेमका कॉलोनी में स्थित श्याम मन्दिर में आयोजित दो दिवसीय श्याम प्रभु जन्मोत्सव श्रद्धा और विश्वास के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। श्याम मित्र मण्डल के तत्वाधान में शनिवार को कार्तिक सुदी बारस की सुबह प्रभु श्याम बाबा की मंगला आरती के बाद सवामनी का भोग लगाकर पल्लवी हिसारिया, विनोद गोएनका, कैलाश सोनी, चन्दन गाडिया, विकास बाजोरिया, विजय सरावगी एवं कन्हैया परशुरामपुरिया काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे।

उसके बाद श्याम भक्तों ने श्याम महामन्त्र का जाप करते हुए प्रभु की परिक्रमा की। श्याम मन्दिर के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुन्दरका ने बताया कि महाआरती के बाद सहयोगी संस्था राधा सखी मण्डल एवम श्याम मित्र मण्डल के सदस्य राजेश गोएनका, प्रदीप परशुरामपुरिया, विक्रम बुबना, रवि ढ़नढ़निया, बसन्त नारनोलिया, संजय माखड़िया, कन्हैया शर्राफ, सन्तोष माखड़िया पप्पू, घनश्याम व्यास, जनार्दन भरतिया, राजेश कुमार सुन्दरका, प्रमोद शर्राफ, पंकज हिसारिया, पुनीत सोनी, विशाल अग्रवाल, पंकज मस्करा, कान्तिलाल शर्मा, राजकुमार हिसारिया, पंकज गोएनका, श्रवण जीवराजका, अशोक सोनी, दीपक मस्करा, बाबूलाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मनोज उदयका, आशुतोष चौधरी, अजय बागला, अजय सोनी, विकास हिसारिया, अतुल सुरेका, राकेश हिसारिया, हरिओम शर्मा, सोनू परशुरामपुरिया, कालीचरण व्यास, पारस टेंट, गुड्डू गुप्ता, दीपक मालाकार, अजीत गर्ग, दीपक चौमाल, रितेश सिकारिया, विकास अग्रवाल, रवि खेमका, डॉo विजय सराफ, विजय पोद्दार, कन्हैया जालान, गणेश सराफ, सुरेश लच्छीरामका, अनिल हिसारिया समेत अन्य श्याम भक्तों की अगुवाई में चल रहे अखण्ड जोत का समापन हुआ।
श्री सुन्दरका ने बताया कि इसके पूर्व शुक्रवार कार्तिक सुदी ग्यारस को रात्रि में श्याम बाबा की पूजा पूरे विधि विधान के साथ कर अखण्ड जोत जलाई गई। अखण्ड जोत की पूजा जोड़े से सुरेश सिकारिया व सुनीता सिकारिया ने की,
पूजा पंडित विष्णुकांत जी ने कराई। श्रद्धालुओं के जोत लेने के क्रम शुरू होने के बाद भजनों की ऐसी श्रृंखला चली की सभी श्रोत्ता श्री श्याम की भक्ति में रम गए। “हारे का सहारा है मेरा श्याम धनी, भक्तों का दुलारा है मेरा श्याम धनी” , “कीर्तन की है रात श्याम आज थाने आनो है, थाने कोल निभानो है, कीर्तन की है रात” , “चहूं दिशा में देखो कैसा अलम छाया है, कि खाटू वाले का जन्म दिन आया है” , “श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे, खाटू वाले को श्रृंगार मन भावे” , “श्याम नाम की रंग निराली चादर तन पर ओढ़ के बांध लिया है श्याम ने बंधन, सारे बंधन तोड़ के” सुमधुर भजनों के साथ गाजियाबाद से आई प्रसिद्ध भजन गायिका सोनिया शर्मा ने भजनों की ऐसी श्रृंखला बांधी कि चाहे बच्चे हो या लड़कियां तथा महिलाये हो या पुरुष सभी के सभी श्याम के भक्ति रस में डूब चले थे कि ऐसा लग रहा था कि श्याम मन्दिर साक्षात् श्याममय हो गया हो।