Advertisement

Breaking: बीडीओ ने किया पिलखी पुल सड़क के गड्ढों का निरीक्षण

-बीडीओ ने किया पिलखी पुल सड़क के गड्ढों का निरीक्षण

बंदरा। दीपक।

बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने पिलखी पुल के मुख्य एप्रोच सड़क के किनारे बने ब्रोकर स्थल का शनिवार को निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि पिलखी पुल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारों पर कई महीनों से गहरा गड्ढा बना हुआ है। जहां सदैव खतरे की आशंका बनी रहती है। ऊपर सड़क और नीचे किनारा धंसने के साथ हीं काफी अंदर तक गहरा गड्ढा बना हुआ है। जिस पर कभी भी दुर्घटना हो सकते हैं।संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया है तथा मिट्टीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।