Advertisement

Breaking: बन्दरा में खाद की कालाबाजारी एवं दाखिल-खारिज में अवैध वसूली के खिलाफ धरना का निर्णय

-बन्दरा में खाद की कालाबाजारी एवं दाखिल-खारिज में अवैध वसूली के खिलाफ धरना का निर्णय

बन्दरा।दीपक।

भाकपा-माले प्रखंड कमिटी का प्रखंड के बरियारपुर में एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया।जिसमें खेती के इस ताक के समय में खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा 8 नवंबर को इसके खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर होगा धरना सभा करने का निर्णय लिया गया।

प्रखंड सचिव रामबली मेहता की अध्यक्षता एवं पार्टी जिला कमिटी सदस्य विमलेश मिश्र के पर्यवेक्षण में बैठक आयोजित की गई।वहीं दरभंगा माले के संस्थापक सदस्य कॉ. लक्ष्मी पासवान के मृत्यु पर श्रद्धांजलि दिया। बैठक में पिछले कार्यो की समीक्षा, पार्टी महाधिवेशन को लेकर लेवी- नवीनीकरण, पार्टी महाधिवेशन कोष, बंदरा पीएचसी अस्पताल की विधि व्यवस्था को ठीक करने, आंगनबाड़ी में भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी को बन्द कराने, रुपये लेकर दाखिल-खारिज करने आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में रामबली मेहता,विमलेश मिश्र, महेश महतो, गीता देवी, संजय कुमार दास, चिंता कुमारी, चंद्रकला देवी, सत्रोहन महतो, मो. इसराइल, रसीदा खातून आदि भी उपस्थित थे।