-बन्दरा में एईएस चमकी बुखार को लेकर विभागीय पदाधिकारियों की हुई प्रशिक्षण बैठक
बंदरा। दीपक।
बन्दरा पीएचसी में एईएस चमकी बुखार को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। जिसमें चमकी बुखार के बारे में विस्तार से बताया गया। इलाज एवं बचाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा हर विभाग की जिम्मेवारी तय की गई।बताया गया कि चमकी बुखार के लक्षणों वाले कोई भी बच्चे उनकी जानकारी या कार्यक्षेत्र में दिखे या इसकी सूचना मिले तो त्वरित रूप से वे लोग आवश्यक कार्यवाई करें तथा पीड़ित बच्चे को स्वयं या किसी माध्यम से पीएचसी पहुंचाने की व्यवस्था करें।या फिर त्वरित सूचना दें ताकि अविलम्ब इलाज कराने की व्यवस्था कराई जा सके।

प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागीय स्तर के पदाधिकारियों की आज विशेष प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आवश्यक विभागीय निर्देश एवं एईएस चमकी बुखार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी रोहित रंजन, शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार, सीडीपीओ, मनरेगा पदाधिकारी,जीविका पदाधिकारी एवं कृषि पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी या उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के भी पदाधिकारी स्तर के सभी वर्कर मौजूद थे।
















