-कर्ज चुकाने के लिए बैंक से 36हज़ार रुपए छुड़ाकर साईकिल से घर लौट रहे वृद्ध से बदमाशों ने छीना
-पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया
बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल पेट्रोल पंप के पास बैंक से पैसा छुड़ाकर घर लौट रहे हत्था ओपी क्षेत्र के महेशपुर के मुनीलाल पंडित से बाइक सवार बदमाशों द्वारा 36हज़ार रुपया नकद छिनतई का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पियर थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मुनीलाल पंडित ने बताया कि वह कर्जा का पैसा चुकाने के लिए बैंक से पैसा की निकासी किए थे। खाते से पैसा निकासी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुरदयाल में बाइक सवार बदमाश ने उसे बंदूक के बल पर डरा धमका कर पैसा छीन लिया। वहीं इस संदर्भ में पियर थाना के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने देर शाम बताया कि घटना क्रम साढ़े 12 बजे की बताई गई है और घटना की शिकायत उनसे 3बजे में की गई है। घटना का प्रकार और स्पॉट की जांच के बाद मामला संदिग्ध लगता है। डिटेल्स छानबीन की जा रही है।जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
















