Advertisement

Breaking: कबीर कुटी के नए भवन का उद्घाटन

-कबीर कुटी के नए भवन का उद्घाटन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

गुरुवार को धनुषा जिला के कमला नगरपालिका के बार्ड 16के मंगराहा गांव में कवीर कुटी के नये भवन का उद्घाटन किया गया। कमला बचाओ अभियान के संयोजक बिक्रम यादव के नेतृत्व में अशोक, गुलमोहर, सर्प गंधा सहित कई प्रकार के पौधा की रोपाई की गयी। मंदिर का भूमि दाता तथा निर्माता दशरथ साह गुरकी देवी द्वारा वृहत भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें नेपाल भारत के दो हजार से अधिक साधु-संतो ने भाग लिया। साधु-संत ने गांव का परिक्रमा भी कीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन संध्या से पूरे गांव भक्तिमय हो गया था।