Advertisement

BPSC अधिकारी वैभव कुमार पर शिकंजा, घर और ITI कॉलेज में छापेमारी; दस्तावेज जब्त

-BPSC अधिकारी वैभव कुमार पर शिकंजा, घर और ITI कॉलेज में छापेमारी; दस्तावेज जब्त

मुजफ्फरपुर:बिहार के मुजफ्फरपुर में बीपीएससी से चयनित अधिकारी वैभव कुमार से जुड़े ठिकानों पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार सुबह से ही टीम उनके आवास और संस्थानों में छापेमारी कर रही है।
बताया जाता है कि वैभव कुमार के पिता मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में वरीय अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी पत्नी चांदनी कुमारी प्राध्यापिका हैं। इसके अलावा उनका एक आईटीआई कॉलेज भी है, जो मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-28 पर मनियारी थाना क्षेत्र के पास स्थित है।


जांच टीम सुबह से ही कार्रवाई में जुटी हुई है और संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं। घर और कॉलेज परिसर में गहन छानबीन कर संपत्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
गौरतलब है कि वैभव कुमार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित अधिकारी हैं और कई जिलों में बीडीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनका छोटा भाई आईटीआई कॉलेज का संचालन करता है और वहीं निदेशक के रूप में कार्यरत है।
फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं।