-बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं विधायक कोमल सिंह, ग्रामीणों ने सुनाई परेशानी
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बुधवार को विधायक कोमल सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बाढ़ के पानी से हो रही परेशानी, आवागमन में दिक्कत, जलजमाव, घरों व दुकानों में पानी घुसने तथा राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

लोगों ने कहा कि जलस्तर बढ़ने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है और कई इलाकों में आवागमन मुश्किल हो गया है।
विधायक कोमल सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।












